Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

ब्रिगेड रैली से पहले बेलदा में भाजपा समर्थकों की बस पर हमला, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप

पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है

14 Mar 2026

ब्रिगेड रैली से पहले बेलदा में भाजपा समर्थकों की बस पर हमला, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में प्रस्तावित सभा से पहले पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा इलाके में भाजपा समर्थकों को ले जा रही एक बस पर हमले की घटना सामने आई है। घटना में बस के शीशे तोड़ दिए गए और चालक तथा सहायक के घायल होने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना बेलदा थाना क्षेत्र के पातली इलाके में शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे हुई। बताया गया है कि बस अहार मुंडा क्षेत्र की ओर जा रही थी, तभी कुछ दुष्कर्मियों ने बस को रोक लिया और चालक से गंतव्य के बारे में पूछताछ की। चालक द्वारा ब्रिगेड की सभा में जाने की बात बताने पर आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार लोगों के एक समूह ने बस को घेर लिया और लाठियों से हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
हमले के दौरान बस चालक और सहायक के हाथ में चोट लगने की भी बात कही गई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कुछ समय तक बस वहीं खड़ी रही, बाद में उसे वापस ले जाया गया।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि ब्रिगेड की सभा को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। हालांकि नारायणगढ़ ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष सुकुमार जाना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी का इस घटना से कोई संबंध नहीं है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा स्वयं प्रचार पाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।
बताया गया है कि इस मामले में अभी तक बेलदा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ब्रिगेड रैली से पहले बेलदा में भाजपा समर्थकों की बस पर हमला
पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News